Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

डीएम की अध्यक्षता में शारदीय नवरात्रि, दुर्गापूजा/दशहरा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।

Spread the love

 

परम्परागत एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनायें त्यौहार-डीएम।

 

त्यौहार के दौरान सुरक्षा, कानून व्यवस्था के संचालन में पुलिस एवं प्रशासन का स्थानीय लोग करें सहयोग-एसपी।

 

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दुर्गा पूजा, दशहरा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाने के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे।

शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व दुर्गापूजा/दशहरा त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया।

जिलाधिकारी अनुज मलिक ने उपस्थित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए सम्भ्रान्त नागरिकों/दुर्गापूजा मंडली के आयोजकों को धन्यवाद एवं दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद में त्यौहारों को मनाए जाने की गौरवशाली परंपरा रही है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि इस परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं आनंद के वातावरण में आपसी भाई-चारे एवं एक दूसरें की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए परम्परागत तरीके से त्योहार मनाए। जिलाधिकारी ने नवरात्रि के दौरान विद्युत व्यवस्था की आपूर्ति बनाए रखने हेतु अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि दुर्गापूजा पंण्डालों के आस-पास एवं मूर्ति विसर्जन के रास्तों पर विशेष रूप से मौके का निरीक्षण कर ढीले एवं लटके हुए विद्युत तारों को ठीक करा दिया जाए। उन्होंने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया की मूर्ति विसर्जन के सभी रास्तों का निरीक्षण कर यदि खराब अथवा क्षतिग्रस्त हो तो उसकी मरम्मत करा दिया जाए।

जिलाधिकारी द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया गया कि मूर्ति विसर्जन के रास्तों पर पेड़ की डालियां यदि लटकी हुई है तो उसे व्यवस्थित करा दिया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित सभी सबडिवीजन अधिकारियों/कर्मचारियों को भी निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा में दुर्गा पांण्डालों की स्थापना से लेकर विसर्जन तक व्यवस्थओं के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन हेतु अपनी-अपनी जिम्मेदारियों एवं अपने विभागीय कार्यो से सम्बंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए समय रहते आवश्यकतानुसार ठीक करा लिया जाए। जिलाधिकारी ने जनपद में मूर्ति विसर्जन एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करने हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी से उनके क्षेत्र में दुर्गा पूजा/दशहरा के दृष्टिगत की गयी तैयारियों एवं शांति समिति की स्थानीय बैठकों आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

शांति समिति के पदाधिकारियों एवं दुर्गा पूजा मंडली के आयोजकों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के दौरान चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था का आश्वासन देते हुए कहा की त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए यद्यपि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी, फिर भी उन्होंने स्थानीय लोगों से इस व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील किया तथा कहा कि सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित किसी भी आशंका की स्थिति में वे स्थानीय पुलिस चौकी, थाने अथवा सीधा उनसे संपर्क कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति की ऊंचाई ज्यादा न रखें, डीजे की उचाई ज्यादा न रखे एवं तेज ध्वनि/वाईब्रेटर ध्वनि का उपयोग न किया जाए एवं शांति के साथ मूर्ति का विसर्जन करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी संसाधनों के साथ पर्याप्त पुलिस बल एवं सोशल मीडिया टीम पूरी तरह से सक्रिय रहेगी फिर भी किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित रहेगा। उन्होंने उपस्थित सभी संभ्रांत नागरिकगणों से किसी भी भ्रामक खबर/अफवाह पर ध्यान न देने तथा अपने स्तर पर ही उसे रोकते हुए पुलिस को सूचित करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले को कतई बख्शा नहीं जाएगा एवं उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने दुर्गा पूजा पाण्डालों में गुणवत्तायुक्त विद्युत तारों के साथ उचित कनेक्शन करने, मूर्ति पाण्डलों के पास सुरक्षा के दृष्टिगत आग बुझाने वालें संसाधनों (फायर इंस्टीग्यूशर, बालू से भारी बाल्टिया एवं पानी आदि), सीसीटीबी कैमरा का उपयोग किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि सार्वजनिक जगहो/सड़कों पर अवागमन बाधित न हो, सुरक्षा/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत फोटोग्राफी/वीडियों ग्राफी भी कराई जाए, जुलुस के साथ अनिवार्य रूप से पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए और सभी तैयारियों की समीक्षा पहले से ही कर ली जाए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कनौजिया, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, उप जिलाधिकारी मेंहदावल क्षिप्रा पाल, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दमन सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकार धनघटा अभय मिश्रा, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत मगहर प्रतिनिधि नरूज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी आर0के0 पांडेय, अधिशाषी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एस0के0 तिवारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण व जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए संभ्रांत नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।

 

 

[horizontal_news]
Right Menu Icon