
संतकबीरनगर,। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शनिवार को लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में सजीव प्रसारण किया गया।
जनपद में कक्षा 9-10 एवं 11-12 के पात्र कुल 1240 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। वहीं श्रीराम नरेश बुद्धिसागर इंटर कॉलेज उदहां, पौली धनघटा में विधायक गणेश चंद्र चौहान तथा राम नरेश चौधरी इंटर कॉलेज रमवापुर सरकारी, मेंहदावल में विधायक अनिल त्रिपाठी के प्रतिनिधि ने छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान करना है, ताकि आर्थिक कठिनाइयां उनकी पढ़ाई में बाधा न बनें।
कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



More Stories
पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब
डीएम की अध्यक्षता में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों के संचालन की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की निर्धारित पैेरामीटर्स पर समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
डीएम द्वारा तहसील मेहदावल में पंजीकृत कृषकों को दलहन एवं तिलहन के निःशुल्क बीज मिनीकिट का किया गया वितरण।