
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) में समस्त संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सत्य प्रकाश उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा की गयी, जिसमें समस्त अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक ऋण आवेदन कराये तथा कर्मचारियों को नामित करते हुए आवेदित आवेदकों को बैंको तक पहुंचाये।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 की समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि जांच कमेटी के पास लम्बित आवेदनो के पात्रता की जांच कराते हुए जल्द से जल्द डूडा कार्यालय को उपलब्ध कराये, जिससे आवेदकों को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी का लाभ प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती योजनान्तर्गत समीक्षा बैठक में सम्बन्धित सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि जारी किये गये कार्यादेश के सापेक्ष समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कराये।
इस अवसर पर सुधीर कुमार अपर उप जिलाधिकारी / परियोजना अधिकारी डूडा, ज्ञानेन्द्र शुक्ला शहर कार्यक्रम प्रबन्धक सहित अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत आदि उपस्थित रहे।



More Stories
जिला जज ने किया बच्चों को किया जागरूक, बतायें उनके अधिकार
डीएम द्वारा श्रम एवं रोजगार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास एवं पंचायतीराज विभाग के कार्यक्रमों/योजनाओं की समीक्षा की गयी।
प्रेस क्लब /मीडिया सेन्टर धनघटा का हुआ भव्य उद्घाटन