
पत्रकारों को मिला सम्मान
संत कबीर नगर।जनपद संत कबीर नगर के तहसील मुख्यालय धनघटा में शुक्रवार को धनघटा क्षेत्र में प्रेस क्लब/मीडिया सेन्टर का भव्य उद्घाटन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस खास मौके पर क्षेत्र के सम्मानित पत्रकारों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रिंकू मणि अध्यक्ष नगर पंचायत हैंसर बाजार संत कबीर नगर द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह का आयोजन धनघटा विधानसभा क्षेत्र पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एंव नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि के सौजन्य से किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि मीडिया सेन्टर की स्थापना से क्षेत्रीय पत्रकारों को समाचार संकलन और जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने में काफी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में आए सभी पत्रकार बंधुओं व अतिथियों का आयोजकों द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नीलमणि के इस कार्य से पत्रकारों के बीच उत्साह देखने को मिला। सभी पत्रकारों ने नीलमणि के प्रति आभार जताया। तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया।



More Stories
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “नमो सेवा थीम” पर नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा जनपद के प्रमुख चौराहों/स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया जा रहा है प्रचार प्रसार।
डीएम की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय स्वीकृति समिति (DLC) की बैठक हुई आयोजित, योजना के 651 पात्र आवेदकों को मिली स्वीकृति।