
विश्वकर्मा जयंती पर कारीगरों को चेक व टूल किट वितरित, जनपद में आयोजित हुआ भव्य समारोह
संतकबीरनगर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में विश्वकर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खलीलाबाद विधायक अंकुरराज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का जनपद में सजीव प्रसारण भी देखा और सुना गया। मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना-2.0 के तहत मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक एवं टूल किट वितरित कर सम्मानित किया।
जनपद में भी विधायकगण एवं जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक और टूल किट प्रदान किए। समारोह में कारीगरों, शिल्पकारों एवं उद्यमियों ने योजनाओं के सजीव प्रसारण में भाग लिया।
कारीगरों के सम्मान का दिन
खलीलाबाद विधायक अंकुरराज तिवारी ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिवस के साथ-साथ निर्माण एवं शिल्प से जुड़े लोगों के सम्मान का भी दिन है। उन्होंने कारीगरों से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण और शिल्पकला के प्रतीक हैं। पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और आर्थिक सहायता मिलने से उनके कौशल को बढ़ावा मिल रहा है तथा स्वरोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।
धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, एलडीएम पवन कुमार सिन्हा, सहायक आयुक्त उद्योग जितेंद्र गौतम, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी, उद्यमी, कारीगर एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



More Stories
नीलमणि के नेतृत्व में युवाओं ने रक्तदान कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
केक काटकर नाथनगर ब्लॉक में धूमधाम से मना पीएम मोदी का जन्मदिन
डीएम द्वारा विकासखंड सांथा अंतर्गत गो-आश्रय स्थल अमरहा का किया गया स्थलीय निरीक्षण, गोवंशों के भूसा, चारा, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।