Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

महुली थाने का डीआईजी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

Spread the love

 

अभिलेखों, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क व परिसर का लिया जायजा

 

 

 

महुली, संतकबीरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के साथ थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय व अभिलेखों, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष, मालखाना तथा थाना एवं आवासीय परिसर का जायजा लिया।

डीआईजी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को अभिलेखों और रजिस्टरों में प्रविष्टियां समय से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना कार्यालय, परिसर और हवालात में प्रतिदिन साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon