
संत कबीर नगर ।जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना समाधान दिवस पर संयुक्त रुप से थाना बखिरा पर पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । तत्पश्चात वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया ।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी सहित राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।



More Stories
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार का मंत्री ने किया लोकार्पण
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 27315 मामलों का हुआ निस्तारण।
प्रयागराज में स्वास्थ्य सेवा का नया भरोसा बना मीरा हॉस्पिटल