
संतकबीरनगर। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने मंगलवार को कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 खलीलाबाद विजय आनंद ने मय स्टाफ ग्राम अशरफपुर, थाना दुधारा एवं आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी।
दबिश के दौरान टीम ने मौके पर करीब 245 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट कराया। वहीं, 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मचा रहा।
आबकारी निरीक्षक विजय आनंद ने बताया कि बरामद कच्ची शराब के संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



More Stories
प्रयागराज में स्वास्थ्य सेवा का नया भरोसा बना मीरा हॉस्पिटल
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से किया राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, कलेक्ट्रेट में डीएम व सीडीओ की मौजूदगी में हुआ सीधा प्रसारण