
संतकबीरनगर नाथनगर। बरसात के मौसम में पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए नाथनगर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशु चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में गठित तीन टीमों ने क्षेत्र के चार दर्जन से अधिक गांवों में घर-घर पहुंचकर अब तक 932 पशुओं का टीकाकरण किया।
नाथनगर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मानपुर, केवटली, अछती, नगुआ, गजाधरपुर, मुडियारी, परमेश्वरपुर, सिसवनिया, मुखलिसपुर सहित चार दर्जन से अधिक गांवों में टीकाकरण अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान पशुओं में फैलने वाली खुरपका-मुंहपका सहित विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए गाय, भैंस एवं अन्य पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का समय से टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके।
अभियान में डॉ. अजीत सिंह के अलावा कंपाउंडर रामदरश सहित पशु चिकित्सा विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



More Stories
जनपद में UIDAI आधार सेवा केंद्र संचालित, एक ही छत के नीचे आधार से संबंधित समस्त सुविधाएं होंगी उपलब्ध, समस्याओं का हो सकेगा निस्तारण।
जनपद के उचित दर विक्रेताओं द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
एडीएम (न्यायिक) की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक हुई आयोजित, पूर्व सैनिकों की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण।