Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

लोक अदालत की तैयारियाँ जोरो पर, नोडल ऑफिसर ने आहुत की बैठक। 

Spread the love

 

संत कबीर नगर । जनपद न्यायाधीश  रणधीर सिंह के निर्देशन में लोक अदालत के नोडल ऑफिसर कृष्ण कुमार-V द्वारा न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गयी।

बैठक में आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बावत चर्चा किया गया। कृष्ण कुमार -V ने अधिकारियों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 12 सितम्बर 2026 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने समस्त न्यायिक अधिकारियों से निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए। नोडल ऑफिसर एवं स्पेशल जज कुमार-V ने न्यायिक अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करें। बैठक में सीजेएम चेतना त्यागी, सिविल जज सीनीयर डिवीजन संजय राज पाण्डेय, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय चंदन सिंह, सिविल जज जु0डी0 एफटीसी अभिनव त्रिपाठी सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

 

[horizontal_news]
Right Menu Icon