Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

उद्योगों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Spread the love

 

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

 

बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को लंबित मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग ने विभाग द्वारा संचालित सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना एवं एक जनपद एक व्यंजन वित्त पोषण योजना की प्रगति से समिति को अवगत कराया।

 

डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक, एसबीआई एवं उपायुक्त उद्योग को इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा, ताकि सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो सके।

 

जीबीसी-5.0 के लिए जिले को मिला 2000 करोड़ रुपये का लक्ष्य

 

बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत प्राप्त एमओयू एवं जीबीसी-5.0 के लिए तैयार प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई। उद्यमी मित्र विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि जीबीसी-5.0 के लिए जनपद को 2000 करोड़ रुपये का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को अधिक से अधिक एमओयू हस्ताक्षरित कराने तथा निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

 

औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में पुलिस चौकी की स्थापना, नालियों की सफाई तथा श्रमिकों के लिए डिस्पेंसरी/अस्पताल संचालन से जुड़े मुद्दे भी बैठक में उठाए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन प्रकरणों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक सहित औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, उद्यमी, व्यापारी तथा जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon