
महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मंदिर परिसर व तालाब की साफ-सफाई की

संतकबीरनगर/महुली। पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार के बाद संतकबीरनगर पुलिस ने श्रद्धा, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद के विभिन्न थाना एवं पुलिस चौकी क्षेत्रों में स्थित मंदिरों, मंदिर परिसरों तथा समीपवर्ती तालाबों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में थाना महुली प्रभारी दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। वर्दीधारी पुलिसकर्मियों ने हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। मंदिर के समीप स्थित तालाब परिसर में भी सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया गया।
पुलिसकर्मियों को सफाई अभियान में जुटा देखकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी इसकी सराहना की। पुलिस ने लोगों को धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। अभियान के दौरान पुलिस और आमजन की सहभागिता से मंदिर परिसर में स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।
अपराध नियंत्रण के साथ जनसेवा का संदेश
स्वच्छता अभियान के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों में सहभागिता भी उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पुलिसकर्मियों ने अपने कार्य से यह संदेश दिया कि जो हाथ अपराधियों पर शिकंजा कसते हैं, वही हाथ स्वच्छता के लिए झाड़ू भी उठा सकते हैं।
मंदिरों और तालाब परिसरों की सफाई से धार्मिक स्थलों के आसपास स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला। साथ ही पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सकारात्मक संवाद को मजबूती मिली।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के मार्गदर्शन में चलाया गया यह अभियान स्वच्छता, सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता के प्रति संतकबीरनगर पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश