
फीता काटकर किया उद्घाटन, रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
आयोजन समिति ने ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत
संत कबीर नगर।
ऐतिहासिक एवं पौराणिक शिवस्थली तामेश्वरनाथ धाम में आयोजित श्रावण मास के कांवड़िया मेले का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया तथा भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर जनपद एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर परिसर में पहुंचने पर आयोजन समिति के ब्रह्मशंकर भारती एवं पिंटू भारती के नेतृत्व में डॉ. चतुर्वेदी का ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। उद्घाटन के उपरांत उन्होंने आयोजन समिति को आर्थिक सहयोग प्रदान किया तथा गोस्वामी समाज के लोगों को दान देने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता भी वितरित की।
इस अवसर पर डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि बाबा तामेश्वरनाथ धाम की पौराणिक मान्यता अत्यंत प्राचीन है। श्रावण मास में भगवान शिव का जलाभिषेक श्रद्धालुओं की अटूट आस्था, विश्वास और सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने मेले में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी लेते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की और सभी शिवभक्तों को श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं।आयोजन समिति के ब्रह्मशंकर भारती एवं पिंटू भारती ने डॉ. चतुर्वेदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहयोग और स्नेह प्रत्येक वर्ष मेले के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने भी तामेश्वरनाथ धाम पहुंचकर डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी का स्वागत किया तथा सभी श्रद्धालुओं को पावन श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश