Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा माटीकला से जुड़े कारीगरों को योजनाओं के बारे में जानकारी एंव उनकी समस्या निवारण हेतु जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Spread the love

 

 

संत कबीर नगर । उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड सन्त कबीर नगर द्वारा विकास खण्ड खलीलाबाद, पुरानी तहसील में एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजित जागरूकता कार्यशाला में जनपद के तहसीलों एंव विकास खण्डों से स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कुम्हारों एंव परम्परागत कारीगरों को विभाग द्वारा तकनीकी जानकारी एंव बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने की जानकारी प्रदान किया गया तथा कुम्हारी उद्योग में रुचि रखने वाले व्यक्तियों की समस्याओं पर चर्चा किया गया एवं उसका निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला ग्रामोद्योग अधिकारी नीरज कुमार सिंह द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, प्रवक्ता हीरालाल रामनिवास इण्टर कालेज उदयभान चौधरी, सभासद गोलाबाजार रितेश वर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, कार्यलय के कर्मचारी राजेश कुमार, अनुदेशक चर्म, एन0के0 पान्डेय कम्प्यूटर आपरेंटर, श्रीमती रेखा देवी तथा लगभग 140 लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।

 

[horizontal_news]
Right Menu Icon