
(धनघटा) संतकबीर नगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में थाना धनघटा परिसर में पत्रकारों और पुलिस प्रशासन के बीच संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, समाचार संकलन के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा पुलिस-प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। इसलिए पत्रकारों को निष्पक्ष एवं निर्भीक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने पुलिस और पत्रकारों के बीच नियमित संवाद एवं विश्वास को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।
थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा पत्रकारों का सम्मान करता है और उनके सहयोग को महत्वपूर्ण मानता है। यदि किसी पत्रकार को अपने कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है तो पुलिस हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने पत्रकारों से तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करने का भी आह्वान किया।
बैठक के दौरान पत्रकारों ने स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था, सूचना के आदान-प्रदान, समाचार संकलन में आने वाली कठिनाइयों सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे। थाना प्रभारी ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अश्वनी पांडेय सहित घनश्याम तिवारी, गिरधारी लाल, दुर्गेश मिश्र, सुधीर दुबे, अमित पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अखिल अहमद, घनश्याम शुक्ला , सुनील राय,एवं अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में पुलिस और पत्रकारों ने जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आपसी संवाद एवं समन्वय को निरंतर मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।



More Stories
डीएम व एसपी द्वारा संयुक्तरुप से श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मेहदावल तहसील अंतर्गत कोपिया शिव मंदिर एवं गावकली के झारखंडी मंदिर एवं बाबा कुबेरनाथ शिव मंदिर बखिरा पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया गया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
डीएम की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 51 जोड़े बने हमसफर, धार्मिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ विवाह समारोह