Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

डीएम की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

Spread the love

 

संत कबीर नगर ।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास योजना (DSDP) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि विभागवार अपेक्षित सूचनाएं एवं आंकड़े निर्धारित प्रारूप पर एक सप्ताह में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे जिला कौशल विकास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सके।

बैठक में प्रस्तुत सेक्टर सूची का अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी द्वारा जनपद की आवश्यकता एवं संभावनाओं के दृष्टिगत Healthcare, Apparel Beauty and Wellness, Agriculture, Construction, Electronic, Food Industry, Capacity Handicrafts, Instrumentation, Retail, Skill Council, Textile Sector, Tourism And Hospitality, Water Management सेक्टरों का चयन किया गया तथा उनके अनुरूप आगामी कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।

उक्त बैठक में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन उदय नारायण, उपायुक्त उ‌द्योग विनोद कुमार वर्मा, जिला कौशल प्रबंधक चन्द्र वीर सिंह, प्रशांत कुमार मिश्रा एवं समस्त खंड विकास प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon