जादू के माध्यम से दी गई एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी
सुजौली, बहराइच । थाना क्षेत्र सुजौली अंतर्गत चफ़रिया में नाबार्ड एवं डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता एवं जनसंपर्क जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ कार्यक्रम का आयोजन चफरिया सरकारी सोसाइटी पर किया गया कार्यक्रम में आये हुए समस्त किसानों को सरकारी सोसाइटी के द्वारा दी जा रही योजनाओं को समस्त ग्रामीणों को बताया गया वही के समस्त जानकारी ग्रामीणों को जादूगर द्वारा जादू के माध्यम से बताया गया वही कार्यक्रम में कृषि किसानों को गेहूं की खेती किस प्रकार किया जाना चाहिए और धान की खेती किस प्रकार करनी चाहिए एवं सोसाइटी के माध्यम से मिलने वाले खाद्य एवं दवाइयों के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई सुजौली बाजार परिसर व बडखड़िया में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ माध्यम से जादूगर के द्वारा एकमुश्त समाधान योजना में दी जाने वाली छूट के बारे में भी जानकारी दी गई इस दौरान मुन्ना जादूगर,लवकुश,लक्ष्मीकांत साहनी ,अंजनी चतुर्वेदी,गोरख मद्देशिया, कांति के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।