Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

 टीईटी परीक्षा-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की हुई गहन समीक्षा

Spread the love

 

संत कबीर नगर। उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (टीईटी) को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में बताया गया कि 02, 03 एवं 04 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षा जनपद के 07 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी, जिसमें कुल 12,436 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।

एडीएम ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित रहें, विद्युत आपूर्ति निर्बाध रहे तथा जनरेटर सक्रिय स्थिति में रखे जाएं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए मोबाइल फोन व अन्य आईटी गैजेट्स प्रतिबंधित रहेंगे।

उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, अभ्यर्थियों की तलाशी, पेयजल, बिजली सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि टीईटी परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

 

[horizontal_news]
Right Menu Icon