
संतकबीरनगर। जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के तहत कर्री धर्मशाला नौरंगिया रोड के पास ‘नीलम इलेक्ट्रिकल ऑटो सेल’ का शुभारंभ किया गया। प्रदेश के जाने-माने बिजनेसमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आरसी वर्मा ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर आरसी वर्मा ने कहा कि आज के दौर में इलेक्ट्रिक वाहन समय की आवश्यकता बनते जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते ईंधन खर्च को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में जिले में इस तरह के शोरूम का खुलना लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा।
उन्होंने शोरूम के संचालक राकेश चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल न केवल व्यापार के क्षेत्र में नई शुरुआत है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूती देने वाली है। इलेक्ट्रिक वाहनों से पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम होगी और आम लोगों को किफायती परिवहन का विकल्प मिलेगा।
आरसी वर्मा ने कहा कि सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित कर रही है, ताकि प्रदूषण कम हो और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का अधिक उपयोग हो सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘नीलम इलेक्ट्रिकल ऑटो सेल’ क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवा प्रदान करेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।

उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने नई पहल का स्वागत करते हुए शोरूम संचालक को शुभकामनाएं दीं।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी