
नाथनगर/संतकबीरनगर। विकासखंड नाथनगर की ग्राम पंचायत गायघाट स्थित गोवर्धन घाट (गौबरहिया घाट) के सीताराम मंदिर परिसर में आगामी 16 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित होने वाले 21 कुंडी श्री सीताराम महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार दोपहर वैदिक विधि-विधान से हनुमान ध्वजा की स्थापना की गई।

यह महायज्ञ 16 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित होगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्री राजन जी महाराज द्वारा रामकथा का वाचन किया जाएगा।
ध्वजा स्थापना कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद्र चौहान, सीताराम मंदिर गोवर्धन घाट के महंत बलराम दास सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि क्षेत्र की जनता के सहयोग से प्रस्तावित यज्ञ का संकल्प अवश्य पूर्ण होगा और विधि-विधान से रामकथा संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि हनुमान ध्वजा स्थापना के साथ ही यज्ञ की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग अपेक्षित है।
मंदिर के महंत बलराम दास ने श्रद्धालुओं से आह्वान करते हुए कहा कि जनता के सहयोग के बिना इतने बड़े आयोजन का सफल संपादन संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए व्यापक तैयारी और जनसहयोग आवश्यक है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुणेश द्विवेदी, रत्नेश मिश्रा, तारकेश्वर पांडे, बुद्धिसागर पांडे, मंडल अध्यक्ष नाथनगर दिनेश चंद चौधरी, प्रेम नारायण राय, विजय नारायण पाठक, सोमनाथ पाल, अनिल पाल, बीडीसी सदस्य त्रिपुरारी तिवारी, अनिरुद्ध शुक्ला, शंभूनाथ शुक्ला, मुकेश पांडे, बबलू यादव, गंगाराम यादव, अभिनंदन तिवारी समेत क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
हनुमान ध्वजा स्थापना के साथ ही श्री सीताराम महायज्ञ की तैयारियों को विधिवत प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण व्याप्त



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।