Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से तीन परिवारों में सुलह

Spread the love

 

साफ संदेश , संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे “साथ-साथ कार्यक्रम” के तहत महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने तीन पारिवारिक मामलों में आपसी सुलह समझौता कराकर रिश्तों को टूटने से बचाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को संवाद और समझाइश के जरिए सुलझाना है।

थानाध्यक्ष की अध्यक्षता और काउंसलर की मौजूदगी में आए तीनों मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेदों पर विस्तार से बातचीत कराई गई। समझाने-बुझाने के बाद सभी पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने को तैयार हो गए। इसके बाद लिखित सहमति के आधार पर सुलह कराई गई।

पुलिस का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों से परिवारों में आपसी विश्वास बढ़ता है और छोटे विवाद कानूनी लड़ाई बनने से पहले ही सुलझ जाते हैं। परिवार परामर्श केंद्र आगे भी इस तरह के मामलों में मध्यस्थता करता रहेगा।

[horizontal_news]
Right Menu Icon