
साफ संदेश , गोरखपुर। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री चित्रा देवी ने आम बजट-2026 को विकासोन्मुखी और दूरदर्शी बताते हुए इसे विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और आमजन के हितों पर विशेष ध्यान दिया गया है।उन्होंने कहा कि बजट में पशुपालन क्षेत्र को प्रोत्साहन, रोजगार के अवसर बढ़ाने की पहल, महिला स्वयं सहायता समूहों को स्टार्टअप से जोड़ने, छोटे किसानों की आय बढ़ाने और गांव-शहर की दूरी कम करने के प्रयास किए गए हैं। साथ ही बुनियादी ढांचे के विकास, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और मोबाइल हब जैसी योजनाएं देश की प्रगति को गति देंगी।
चित्रा देवी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में दी गई सुविधाएं और राहत आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होंगी। उन्होंने बजट के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के प्रति महिलाओं की ओर से आभार व्यक्त किया।



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण