खड्डा,कुशीनगर। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर कुशीनगर जनपद के खड्डा ब्लाक से सरकारी खर्चे पर उत्तर प्रदेश ग्राम उत्कर्ष सम्मेलन में शरीक होने के लिए ग्राम प्रधानों का जत्था लखनऊ रवाना हो गया इस जत्थे में पंचायत सचिव रोजगार सेवक सहित एडीओ पंचायत शरीक रहे। इस जत्थे का नेतृत्व प्रधान संघ अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने किया बताते चलें कि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन मनोज कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों समस्त मुख्य विकास अधिकारियों को आगामी 15 दिसंबर 2021 को प्रस्तावित ग्राम पंचायत सम्मेलन में शिरकत करने के लिए समस्त ग्राम प्रधान पंचायत सहायक अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर सहायक विकास अधिकारी पंचायत ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया काकी उत्तर प्रदेश ग्राम उत्कर्ष समारोह में को सफल बनाने के लिए आप सभी डिफेंस एक्सपो मैदान वृंदावन योजना जनपद लखनऊ में उपस्थित हों जिसमें विभाग द्वारा प्रदेश में बनाए जा रहे समस्त ग्राम पंचायत सचिवालय का शुभारंभ किया जाएगा कार्यक्रम को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संबोधित भी किया जाएगा कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां कंट्रोल रूम स्थापित कर की जा रही हैं।
More Stories
डीएम , एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं के स्नानार्थ हेतु बिड़हरघाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
विधानसभा धनघटा की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा द्वाबा महोत्सव : नीलमणि
तहसील धनघटा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं