
संतकबीरनगर।
नाथनगर स्थित एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे एवं सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने एसआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए युवाओं को जाति और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होगा। डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने युवाओं से कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की सेवा करने का आह्वान किया।
एसआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान ही देश का भविष्य गढ़ते हैं। नौनिहालों को देश की एकता, अखंडता और मजबूती के लिए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम से पूर्व मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संस्थान के संस्थापक स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि दी गई। नौनिहालों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन हरिश्चंद्र यादव ने किया।इस अवसर पर मयाराम पाठक, निहाल पांडेय, अंकित पाल, अजय मिश्र, रत्नेश मिश्र, प्रेम प्रकाश पांडेय, मनोज पांडेय,कृष्णा मिश्र, राम ललित, महेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश