
पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
संत कबीर नगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ लोक भवन लखनऊ से किया गया।
इसी क्रम में जनपद के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज खलीलाबाद में छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरण शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विद्यालय की छात्राओं, अधिकारियों एवं शिक्षकों/शिक्षिकाओं द्वारा देखा और सुना गया।
जनपद में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद में जिला समाज कल्याण अधिकारी व प्रधानाचार्या की उपस्थिति में छात्रों को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
जनपद स्तर पर आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में समाज कल्याण विभाग द्वारा कुल 6314 छात्र/छात्राओं को, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा कुल 9426 छात्र/छात्राओं को एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा कुल 1927 छात्रों को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, कार्यालय सहायक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, कार्यालय सहायक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, प्रधानाचार्या राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सबीहा मुमताज सहित विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाएं व छात्राएं आदि उपस्थित रहीं।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश