
संत कबीर नगर।पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह द्वारा थाना बखिरा का औचक निरीक्षण किया गया । थाना परिसर / कार्यालय निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क आदि को चेक करने के साथ-साथ कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों आर्डर बुक न्यायालय, आर्डर बुक न्यायालय NBW / कुर्की, आर्डर बुक न्यायालय सम्मन, गुण्डा रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर, सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए इन्हें अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए गये ।




More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
साहित्य उपवन का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, 100 से अधिक साहित्यकार जुटे
संत सौरभ : युग चेतना के स्वर’ के लेखक डॉ. परमानन्द पाण्डेय, विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 74वें दिन 74वीं पुस्तक का कवर लोकार्पित