रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
(धनघटा) संत कबीर नगर। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि की अध्यक्षता में तहसील परिषद मीटिंग हॉल में घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रधानमंत्री स्वामित्व अंतर्गत तहसील धनघटा में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि ने प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के विकास प्रति संकल्पित है बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। घरौली कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों ने घरौनी पाकर खुशी का इजहार किया ।इस मौके पर वशिष्ठ अतिथि जिला महामंत्री गणेश पांडेय ,विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण दुबे ,मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरोज नंदिनी पांडेय , सभासद डॉक्टर राजू, अरविंद कुमार ,राजमणि, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति