नाथनगर / संत कबीर नगर l विकास खंड नाथनगर खंड विकास अधिकारी विवेका नंद मिश्र ने पद ग्रहण किया । विकासखंड नाथनगर में रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन यादव व तैनात समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी रोजगार सेवकों ने पुष्प गुच्छ देकर नवागत खंड विकास अधिकारी का स्वागत किया । स्वागत के दौरान खंड विकास अधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए व जनता की समस्याओं का पूर्ण निस्तारण शत-प्रतिशत करें और शासन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पूर्ण पालन करें और उसी के अनुसार ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में तेजी लाएं तथा समस्त कार्य समय अनुसार पूर्ण कराए जाएं ।
इस मौके पर समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी , टी ए ,प्रधान संघ सहित ब्लॉक के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे l



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश