संत कबीर नगर ।जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खण्ड-2, संत कबीर नगर अजय कुमार द्वारा धनघटा तहसील के अन्तर्गत घाघरा नदी के तट पर स्थित रामपुर-मखदुमपुर एवं मदरहा-बहराडंडी तटबंध का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भारी वर्षा के कारण हुए रेनकट को भरने का कार्य होते हुए पाया गया। अवशेष रेनकट भरने के आवश्यक निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि वर्तमान में नदी का जलस्तर 79.00 मी0 है जो की खतरे के बिंदु 79.400 से 40 सेमी नीचे प्रवाहित हो रही है, तटबंध सुरक्षित है एवं तटबंध की सतत् निगरानी की जा रही है।निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता एवं समस्त जूनियर इंजीनियर उपस्थित रहे।
अधिशासी अभियंता द्वारा रामपुर-मखदुमपुर एवं मदरहा-बहराडंडी तटबंध का किया गया स्थलीय निरीक्षण।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश