संत कबीर नगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव द्वारा जनपद के खाद बीज पेस्टीसाइड की 6 दुकानों मे छापेमार की कार्यवाही की गयी। जिसमे धनघटा की प्रदीप बीज भंडार तथा भारती खाद भंडार मे एक्सपायारेड पेस्टीसाइड रखा हुआ पाया गया, इनको कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। आईएफ0एफ0डी0सी0 केंद्र अलीनगर अपना बिक्री रजिस्टर नही दिखा सके एवं रेट बोर्ड भी भरा नही पाया गया इनको भी चेतावनी जारी किया गया। साधन सहकारी समिति शनिचरा बाजार बंद पाया गया। सतगुरु खाद भंडार, साईं बीज भंडार, पी0सी0एफ0 केंद्र भी चेक किये गये।
कृषि विभाग द्वारा छः दुकानों पर छापेमारी की कार्यवाही ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश