रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
संत कबीर नगर। पारदर्शिता ,सहभागिता एवंं जवाबदेही के अनुपालन में विकास खंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत कोडइचा , कोचरी , मदरा, लहुरेगाव, में सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया गया । जहां पर सोशल ऑडिट टीम द्वारा दो दिनों तक गांव में हुए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया तत्पश्चात आज तीसरे दिन ग्रामीणों के साथ खुली बैठक कर सोशल ऑडिट टीम द्वारा ग्रामीणों के समक्ष एमआईएस रिपोर्ट को पढ़कर सुनाते हुए पीएम आवास एवं मनरेगा के तहत गांव में हुए विकास कार्यों का क्रमानुसार ऑडिट किया गया। तथा टीम कोऑर्डिनेटर चन्द्र प्रकाश द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सामाजिक अंकेक्षण के मूल उद्देश्यों को बताया गया। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि – बृजेश यादव, धीरेंद्र, राहुल, रामशब्द , निर्मला देवी, आशा देवी भानुमति आदि सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश