(महुली) संत कबीर नगर । महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिंगुरा पार में कुछ लोगों द्वारा बरसात और गांव के लोगों की जल निकासी का पानी मिट्टी डालकर रोक दिए थे जिस से गांव में जल जमा हो गया था मना करने पर उक्त लोगों द्वारा ग्रामीणों को मारने पीटने की धमकी दी जा रही थी शनिवार को ग्राम झिंगुरापार के दर्जनों ग्रामीण प्रधान फिरोज खान के के नेतृत्व में थाना दिवस में पहुंचकर गांव की जल निकासी को कुछ लोगों द्वारा मनबढ ई से रोके जाने की शिकायत किया थाने पर मौजूद अपर जिला अधिकारी जयप्रकाश ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस राजस्व टीम गठित कर तत्काल जल निकासी बहाल करने का निर्देश दिया जिसके क्रम में थाना अध्यक्ष महुली रामकृष्ण मिश्रा ने पुलिस टीम को राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार कानूनगो स्थानिय लेखपाल सुनील कुमार के साथ मौके पर भेज कर जेसीबी मशीन लगाकर पाटे गये नाले को खुलवाया पुलिस और तहसील प्रशासन के इस कार्य कि ग्रामीणों ने प्रशंसा की है
पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी मे बाधित जल निकासी बहाल



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।