साफ संदेश , संत कबीर नगर । संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के दृष्टिगत जिला पंचायत राज अधिकारी संत कबीर नगर के निर्देशन में दिनांक 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक द्वितीय चरण संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 14 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक दस्तक अभियान के रूप में मनाया जाना है जिसके क्रम में प्रभारी एडिओ पंचायत बेलहर कला पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक सभागार कक्ष में ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सचिवों के साथ एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें प्रभारी एडिओ पंचायत पंकज कुमार सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सभी का सहयोग मांगा साथ ही सभी ग्राम प्रधानों को ग्राम निगरानी समिति के माध्यम से कोविड तथा संचारी रोग के विषय में निरंतर जागरूकता स्थापित करने के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित साफ-सफाई, शौचालियों की सफाई तथा अपने आसपास कहीं भी जल जमाव न होने दे एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के संबंध में दीवाल लेखन कराकर प्रचार-प्रसार करें जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता फैलाई जा सके और लोग संचारी रोग की चपेट में आने से बचे रहे । इस दौरान मुख्य रूप से सचिव देवेश गोस्वामी, सरवन पासवान, राजेश कुशवाहा, अनिल चौधरी, सौरभ चौधरी सहित दर्जनों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश