साफ संदेश (हरीश कुमार सिंह ) संत कबीर नगर । शहर या देहात में ई-रिक्शा मौत का सौदागर बनकर दौड़ रही हैं ! चालक तीन के स्थान पर पांच से सात सवारियां भर रहे हैं। ऊपर से क्षमता से अधिक सामान भी ढो रहे हैं। इससे हादसे का डर बना रहता है। फिर भी परिवहन विभाग और यातायात पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।

लोगों के मुताबिक शहर हो या देहात इन दिनों ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले तो ये निर्धारित दूरी से अधिक दूरी तय करते हैं, दूसरे सामान भी ढोते हैं। सामान लादने वाले ई रिक्शा का संतुलन खराब होता है, तो छोटे से गड्ढों में पलट जाते हैं।
शहर में ई-रिक्शा सवारियों और सामानों को लेकर जब सड़कों से होकर गुजरती हैं, तो उनके पलटने का डर बना रहता है। इन दिनों नाबालिक और शराब पीकर भी लोग ई रिक्शा चला रहे । कोई भी अधिकारी का ध्यान ऐसे चालकों पर नहीं पड़ रहा है । खलीलाबाद से बघौली के बीच बड़गो पेट्रोल पंप के करीब एक ई रिक्शा चालक , ई रिक्शा लेकर गड्ढे में चला गया । जिसमें बैठी सवरियां चोटिल हो गई । वहा मौजूद लोगों ने बताया कि ई रिक्शा चालक शराब के नशे में ई रिक्शा चला रहा था । गनीमत रहा कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। लोगों का कहना था कि ई-रिक्शा ओवरलोड भी था। शहरों में मुख्य सड़कों को छोड़ दिया जाए तो ऐसे में खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश