संत कबीर नगर । जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कल देर सायं खेल विभाग की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे। उप क्रीडाधिकारी दिलीप कुमार द्वारा जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि माननीय काशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम संत कबीर नगर के जीर्णोद्धार कार्य हेतु 594 .74 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। रूपये 298.37 लाख पहली किस्त कार्य दाई संस्था यू.पी.आरएन.एस.एस. को मिल गया है। कार्य दाई संस्था द्वारा टेंडर की प्रक्रिया की जा रही हैं। जिलाधिकारी द्वारा उप क्रीडाधिकारी को निर्देशित किया कि कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम जीर्णोद्धार कार्य हेतु स्वीकृत के उपरान्त कार्यदायी संस्था से अविलम्ब कार्य प्रारम्भ काराया जाये।
जिलाधिकारी के अथक प्रयास से कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिये रू0-594.74 लाख स्वीकृत।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश