संत कबीर नगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष-2024 के सफल संचालन हेतु प्रस्तावित 92 परीक्षा केन्द्रों का 22 जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं 09 खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारीगणों द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर पहुॅचकर परीक्षा केन्द्रों द्वारा भेजे गये ऑनलाइन सूचनाओं का सत्यापन सहित परीक्षा केन्द्र पर पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत आवश्यक संसाधनों जैसे-सीसीटीवी कैमरा, जनरेटर/प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, कमरों एवं सीटिंग की उचित व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारीगणों द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्यो को आवश्यकतानुसार सुझाव एवं निर्देश भी दिये गये।
डीएम के निर्देश के क्रम में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत प्रस्तावित परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश