साफ़ संदेश दिलीप कुमार भारती कुशीनगर
कुशीनगर नगरपालिका परिषद पडरौना प्रधान कार्यालय और जलकल भवन में दीपावली की संध्या नगर पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम के क्रम में नगर भ्रमण कार्यक्रम भी किया गया। नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के बाद भगवान श्री रामचन्द्र जी द्वारा अयोध्या आगमन पर खुशी में दीपोत्सव मनाने का यह क्रम सहस्त्रों वर्षों से जारी है। वैभव एवं धन की अधिष्ठात्री देवी माता महालक्ष्मी और भगवान श्री गणेश के पूजन और पटाखों के बीच प्रकाश के इस महापर्व की शुभकामना देते हुए उन्होंने सभी से इसे सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील भी की साथ ही सभी के जीवन मे आरोग्यता, दीर्घायु और समृद्धि की कामना भी की। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल अरविंद कुशवाहा दीनदयाल मद्धेशिया राजेश जायसवाल भास्कर पाठक अमित तिवारी आकाश वर्मा रोहन विश्वकर्मा मदन चौधरी बृजेश शर्मा नवेन्दु गिरी संतोष यादव सोनु शर्मा सोभित कुमार गौतम गुप्ता मृतुन्जय दीक्षित जय वर्मा विपिन जायसवाल आदर्श जायसवाल पिंटू साह रविन्द्र गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण