संत कबीर नगर । जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने जनपदवासियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना किया है। जनपद के सभी अधिकारियों ने लोगों से अपील किया है कि इस अवसर पर कम से कम पटाखों का प्रयोग करें, सावधानी बरतें तथा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित मानक का पालन करें। जिलाधिकारी ने लोगो से अपील किया है कि दिपावली के अवसर पर कम से कम पटाखे जलाये। पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ बड़े अवश्य रहें। जिलाधिकारी ने यह भी अपील किया है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि ग्रीन पटाखे जलाये जाए।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने अपने बधाई संदेश में सभी को धनतेरस, दीपावली, भैयादूज और छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनपदवासियों से यह भी आहृवान किया है कि अपने को सुरक्षित रखकर दीपावली के पर्व को परम्परागत ढंग एवं हर्षोंल्लास के साथ मनायें।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना