साफ़ संदेश कुशीनगर
मुस्तफा अली
कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज विकास खंड के अंतर्गत स्थित ग्राम सभा परतावाल के ग्रामीण सुमन देवी के नेतृत्व में ग्राम सभा परतावल की समस्याओं को लेकर ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की ।गांव में विधवा पेंशन, बुजूर्ग पेंशन, नाली,तथा ग्राम के खराब रास्ते को बनवाने,पकका मकान आवास, शौचालय, तथा कई जगह रास्ते की समस्या है उस पर भी बात रखीं गई ।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सजन कन्नौजिया ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की गांव की जो भी समस्या है उसका समाधान कराया जायेगा । ज्ञापन देने वालों में सुरेन्द्र चौहान, सिरजावती, इमरता देवी, लिलावती, रामदयाल, जनधारी, मनीता, जगरनाथ, शो भी, शीला आदि लोगों ने समस्याओं के समाधान की मांग की है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश