कुशीनगर।खड्डा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मे ग्राम सभा खैरी में मनरेगा से मानक के विपरीत सड़क भरवाई जा रही है।ग्राम सचिव को कोई मलाल नहीं मलाई रोजगार सेवक काट रहे है।ग्राम प्रधान पर मजदूरों ने लगया आरोप समय से मजदूरी न देने का तथा जब मजदूरों के बैंक खाता में मजदूरी चला जाता है।तो प्रधान द्वारा मना कर दिया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है। कि सचिव से इस काम का कोई मतलब नहीं है। काम करवाने के बाद भी ग्राम प्रधान द्वारा मजदूरों को समय से मजदूरी नही दिया जाता है। जबकि यह सड़क खैरी ग्रामसभा में मेहर अली के खेत से मेन रोड शंकर के खेत तक भरी जा रही हैं।मजदूर शारधा पुत्र दुःखी, नगीना पुत्र बरखंडी, रामाश्रय पुत्र रतन, देवकी शंकर पुत्र बुनेली यादव, सोनू यादव पुत्र हिरामन यादव आदि लोग मौजूद रहे।
मनरेगा से मानक के विपरित की जा रही है सड़क की भराई



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।