समीर सिद्दीकी (औरंगजेब)जिला सह प्रभारी महाराजगंज
साफ संदेश
महाराजगंज/निचलौल(समीर सिद्दीकी)जनपद महाराजगंज के पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों द्वारा मासिक बैठक देउरवा कार्यालय पर संपन्न हुई।जिसमे पत्रकारों के हितकर के लिए कई अहम मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।और संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए कई अहम निर्णय लिया गया।जिसमे बैठक की शुरुआत समीर सिद्दीकी(औरंगजेब)जिला कोषाध्यक्ष ने बताया कि पत्रकार हित के लिए यह संगठन सदैव खड़ा रहेगा।किसी भी दशा में संगठन के प्रति कर्तव्यों एवं मजबूती देने लिए संगठन का विस्तार के साथ साथ अपने पत्रकार साथियों के साथ हर सुख दुख में खड़ा हूं।और किसी भी दशा में संगठन के सदस्यों का हनन,शोषण बर्दास्त नही किया जायेगा।वही दूसरी ओर संगठन के संरक्षक रूपेश वर्मा ने संगठन की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं।रूपेश वर्मा कि यह संगठन पत्रकारों के हित के लिए बनाया गया है।जिसमे पत्रकारों का शोषण या अन्य मामले को गंभीरता से लेकर समस्याओं का निराकरण करवाया जायेगा।समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का कार्य संगठन करेगी।वही संगठन के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार दुबे ने संगठन के विस्तार एवं पत्रकारों के उत्पीड़न जैसे मामले को गभीरता से लेते हुए उसका निराकरण करवाया जायेगा।और संगठन को अधिक मजबूत बनाया जायेगा।वही दूसरी ओर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद देते हुए बताया कि सभी पदाधिकारी गण सक्रिय और ऊर्जावान हैं।आप सभी निडरता निष्पक्षता के साथ गरीब ,शोषित वंचित लोगो के कल्याण हेतु उनकी आवाज बनकर उनकी समस्याओं का निराकरण करवाने मदद कीजिए।और संगठन को अधिक मजबूत बनाए।इस मीटिंग के दौरान जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार दुबे,संरक्षक रूपेश वर्मा,राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष समीर सिद्दीकी,सचिव दिनेश कुमार,महामंत्री सगीर अहमद,मीडिया प्रभारी मुन्ना अंसारी,रामबचन कार्यालय प्रमुख आदि समस्त पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
More Stories
थाना धनघटा पुलिस की जाँच में झूठी निकली चोरी की तीन सूचनाएं
महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु चलाया गया 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान।
पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित