संतकबीरनगर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, सुरेश कुमार मौर्य द्वारा आज दूसरे दिन भी नगर पालिका क्षेत्र में सफाई अभियान का जायजा लिया गया। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका ने सफाई अभियान में लगाये गये कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह अभियान आगामी 07 दिसम्बर 2021 तक अनवरत चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के साथ-साथ सेनेटाइजेशन/एन्टीलारवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा भी नगर पालिका/नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को विशेष सफाई अभियान चलाये जाने हेतु सचेत किया गया है। ताकि निकाय सीमान्तर्गत कही भी गन्दगी न रहें।
सफाई अभियान का लिया जायजा



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना