संत कबीर नगर । केंद्रीय उपभोक्ता भंडार लिमिटेड के डायरेक्टर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया का आयोजन हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री संत कबीर नगर उदय राज यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए । उदय राज यादव के निर्विरोध निर्वाचित होने पर पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किए। सरकारी समितियों में चुनाव की प्रक्रिया दो माह से चल रही है नगर निकाय के चुनाव के समय इस प्रक्रिया पर रोक लग गई थी । निकाय चुनाव के बाद इस प्रक्रिया को दोबारा शुरू कर दिया गया। जहां केंद्रीय उपभोक्ता भंडार लिमिटेड के लिए सदस्यों का चुनाव पिछले दो दिनों में हुआ । इस दौरान डायरेक्टर पद के लिए भी चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया जिसमें उदय राज यादव के सामने अन्य कोई दावेदार खड़ा नहीं हुआ जिससे उदय राज यादव निर्विरोध चुन लिए गए । जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
भाजपा के उदय राज यादव निर्विरोध बने केंद्रीय उपभोक्ता भंडारण के जिला डायरेक्टर



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश