समीर सिद्दीकी (औरंगजेब)जिला सह प्रभारी महाराजगंज
साफ संदेश
निचलौल महाराजगंज के सिसवा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रेम सागर पटेल ने जनता दरबार लगाकर फरियादियों की फरियाद को सुना ।और सम्बन्धित अधिकारियों को मामलों का त्वरित रूप से निस्तारण करने का आदेश दिया।विधायक प्रेम सागर पटेल अपने स्वयं जनता दरबार लगाकर लोगो की समस्याओं को सुनने का कार्य करते हैं।जिससे लोगो के में में विधायक के प्रति लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ रही है।यह जानता दरबार आज सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुआ और करीब 2 बजे तक लोगो की समस्याओं को विधायक द्वारा गंभीरता से सुनी गई।कई मामलों का निस्तारण तो तत्काल ही कर दिया गया और कुछ मामलों का निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को सौंप दिया गया।और उसकी रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर सौंपने हेतु निर्देश भी दिए गए।इस जनता दरबार में लगभग 100से ज्यादा मामले सामने आए।इस जनता दरबार में बिपिन सिंह,अभय मित्र पांडेय,मनोज कुमार,नागेन्द्र शर्मा,धीरज पटेल युवा नेता एवं अधिकारियों सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश