साफ संदेश कुशीनगर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में आज प्रभारी निरीक्षक खड्डा जब सुबह जनसुनवाई कर रहे थे, कि उसी समय आगन्तुक रामबली पुत्र ढेला उम्र करीब 80 वर्ष साकिन चमरडीहा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर अपनी वृद्ध पत्नी इशरावती के साथ उपस्थित आये दोनो काफी वृद्ध है। जिनके 03 बच्चे थे, 02 बच्चो की मत्यु हो गयी है। एक लड़का है, जो अपने बूढे मां बाप का ठीक से ख्याल नही रखता है। उक्त बुजुर्ग आगन्तुक सुबह से खाना नही खाये थे, तथा इनके घर में राशन भी नही है। जिनको प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा अपने कक्ष में ही भोजन करा कर, राशन व अन्य जरुरत की वस्तुएं जूता इत्यादी दे कर घर पर पहुचाया गया तथा बताया गया कि जब भी किसी वस्तु की आवश्यकता हो तो, मात्र थाने पर सूचना दे उन्हे उपलब्ध कराया जायेगा। आगन्तुक रामबली के लड़के व बहु को हिदायत दिया गया कि अपने मां-बाप का ठीक से ख्याल रखें।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति