डीजे नाच गाने के साथ लोगो ने निकाला जुलूस
दुर्गेश मिश्र की रिपोर्ट
संत कबीर नगर। महुली थाना अंतर्गत विकासखंड नाथनगर ग्राम सभा भिन्कीनी खुर्द में धूमधाम से निकाली गई रैली संविधान निर्माता डॉo भीम राव अम्बेडकर की 132वी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। जुलूस निकालकर जा रहे लोगो को जगह जगह पानी, मिष्ठान वितरण किया गया। बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 132 वी जयंती पर प्रभात फेरी निकाली गई। अम्बेडकर के बताए मार्गों व आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया जगह-जगह प्रभात फेरी, गोष्ठी सहित कार्यक्रमों का पूरे दिन दौर चला। दौरान दलित एवं सर्वसमाज ने उनके बताए मार्ग एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। दिन के सुबह 10 बजे डॉक्टर अम्बेडकर की जयंती पर गांव के भिन्कीनी खुर्द से लोगों ने प्रभात फेरी निकाली गई। घरों को रंगीन रोशनी और दीप माला से सजाया गया। वहीं गांव, शहरो में निकाली गईं भव्य शोभा यात्राओं ने मन मोह लिया।यहां से शोभायात्रा पंचशील झंडों की अगुवाई में शुरू हुई। बग्गी पर बाबा साहब के जीवन चरित्र को प्रदर्शित किया गया। युवा और वृद्ध सभी यात्रा में बाबा साहब का जयघोष करते रहे। राष्ट्र प्रेम और महापुरुषों की झांकियों को यात्रा में शामिल किया गया। समाज के लोगो ने डीजे नाच गाना कर धूमधाम से मनाया गया। प्रतिनिधि महेश निषाद, संतोष गौतम ,लालजी गौतम रामनेवास आदि लोग मौजूद रहे ।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना