साफ संदेश कुशीनगर में
आज “अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस” के अवसर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कर्तव्य की बेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अग्नि शमन कर्मियों की याद हेतु फायर सर्विस कार्यालय कुशीनगर में स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह द्वारा शहीद हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को याद करते हुए उनकी शौर्य गाथा सभी को बताई गई। तदोपरांत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद अग्नि शमन कर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी