मिहीपुरवा में आम्बा घाट के किनारे घास चर रही गाय को बाघ ने बनाया निवाला
मिहिपुरवा
तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत कतर्नियाघाट के जंगल से सटे आबादी में बाघ और तेंदुए का आतंक बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों में बाघ और तेंदुए द्वारा इंसान और मवेशियों पर हमले की आधा दर्जन घटना सामने आई है।
कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत आम्बा गांव में गेरुआ नदी के किनारे शमशान घाट के पास घास चर रही एक गाय पर बाघ ने हमला कर दिया। तभी नदी के करीब मौजूद ग्रामीण हाका लगाते हुए गाय को बाघ से छुड़ाने दौड़ पड़े। इस बीच भारी संख्या में मौजूद ग्रामीण हाका लगाते रहे लेकिन बाघ गाय का शिकार कर वहीं पर ही डटा रहा। इस दौरान बाघ गाय को खींचकर नदी के टापू की झाड़ियों में चला गया। बाघ की इस घटना को ग्रामीणों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया है।



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण