साफ संदेश
मेंहदावल , संतकबीरनगर । लेखपाल को एंटी करपशन टीम ने पच्चास हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जमीन की पैमाइश कराने के नाम पर लेखपाल ने रिश्वत की मांग की थी। इस मामले की शिकायत के बाद करवाई की गई। हालांकि आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। घूसखोर लेखपाल अश्वनी मिश्र पुत्र कृष्कान्त मिश्र को एंटी करप्शन टीम ने पच्चास हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार जमीन की पैमाइश के नाम पर लेखपाल ने पच्चास हजार रुपये मांगे थे। थाना सहजनवा निवासी शैलेश कुमार पुत्र यदुवंश चौबे ने मामले की शिकायत पुलिस के एंटी करप्शन आफिस में की थी। इस पर मंगलवार की दोपहर मेंहदावल तहसील पहुंची टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया।
जानकारी के मुताबिक मेंहदावल तहसील के भितिया गांव में तैनात लेखपाल अश्वनी मिश्र पर जमीन पर पैमाइश के नाम पर पच्चास हजार रुपए मांगने का आरोप था। ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। बुधवार को पहुँची टीम में प्रभारी टीम संतोष कुमार दीक्षित के नेतृत्व में निरीक्षक शिव मोहन यादव , उदय प्रताप सिंह सुबोध कुमार उप निरीक्षक विजय नारायण प्रधान, नीरज कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी चंद्रभान मिश्रा, शैलेंद्र कुमार सिंह, चंद्रभान वर्मा, कौशल कुमार राय ,आरक्षी पंकज मौर्य, दिलीप कुमार , और भक्ति दर्शन सिंह की टीम ने मेहदावल तहसील के बगल में रामनारायण चाय के चाय की दुकान से ₹50000 रिश्वत लेते हुए लेखपाल अश्विनी मिश्र को गिरफ्तार किया।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश