पूर्व विधायक जय चौबे करेंगे उद्घाटन
सेमरियावा , संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के गांव जिवझारपुर में आगामी 12 मार्च को रात आठ बजे जेपीएल हैंडरम नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन खलीलाबाद के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे करेंगे। उक्त जानकारी प्रबंध समिति के अध्यक्ष फिरोज हुसैन ने देते हुए बताया कि क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। क्रिकेट मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के आयोजनों से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। साथ ही साथ सुदूरवर्ती इलाके के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है, क्योंकि गांव के युवाओं में प्रतिभा छिपी होती है। जिन्हें इस तरह के आयोजन से अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश